सरडीहा के सुशांत की हुई आइपीएस में पदोन्नति
सहरसा: जिले के सिमरीबख्तियारपुर के सरडीहा निवासी सेवानिवृत प्राचार्य वीरेन्द्र नारायण ¨सह क
सहरसा: जिले के सिमरीबख्तियारपुर के सरडीहा निवासी सेवानिवृत प्राचार्य वीरेन्द्र नारायण ¨सह के पुत्र सुशांत कुमार सरोज की आइपीएस में पदोन्नति हुई है। इनके पदोन्नति होने पर इनके घर व गांव में खुशी का माहौल है। इनके दादा जनक प्रसाद ¨सह एवं माता परिमल सुमन सुशांत के आइपीएस में पदोन्नति होने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बीपीएससी 41वीं बैच वर्ष 1999 में सफल होकर पुलिस सेवा में गए। पहली नियुक्ति सह ट्रे¨नग एसडीपीओ लोहरदगा के रूप में हुई। झारखंड विभाजन के बाद वे बिहार के आरा में एसडीपीओ बनाए गए। वर्ष 2014 में एएसपी अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति मिली। वहीं वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति हुई। कई स्थानांतरण के बाद वे पटना में एसडीपीओ सदर थे। जहां से उन्हें आईपीएस में पदोन्नति मिली है। इनकी पदोन्नति पर बड़े भाई मनोज कुमार ¨सह कहते है कि सुशांत बचपन से ही मेधावी रहा है। उसका सपना था कि आईपीएस बनें और आज उसे सफलता मिल गयी।