छठ घाट का लिया जायजा
सहरसा। महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत की अध्यक्ष रौशन आरा और उपाध्यक्ष विकास कुमार ने स
सहरसा। महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत की अध्यक्ष रौशन आरा और उपाध्यक्ष विकास कुमार ने सोमवार को नगर स्थित सभी घाटों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घाटों की साफ सफाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर बांस से घेरा जाएगा। रंगीनियां, हाई स्कूल, डाकबंगला आदि घाटों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को जल्द से जल्द सफाई कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। ताकि घाट के रंगरोगन का कार्य भी जल्द शुरू हो सके। कहा कि छठ घाट पर छठव्रत करने वाली महिलाओं के लिए चें¨जग रूम की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अर¨वद गुप्ता, वार्ड पार्षद नरेश कुमार निराला, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गणेश मिस्त्री, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उत्तम यादव, शकील आलम, हसनैन मोहसीन, सोहन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।