प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान
सहरसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 68 वें जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने नगर पंचायत सहित अन्य स्थानों प
सहरसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 68 वें जन्मदिवस पर भाजपाइयों ने नगर पंचायत सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार भगत के नेतृत्व में सोमवार की सुबह से सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने हाथों में झाड़ू ले प्रखंड परिसर से सफाई अभियान की शुरूआत की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी दिवाकर ¨सह ने सभी गृहस्वामियों को यत्र-तत्र कचरा नहीं फेंकने की नसीहत देते हुए इससे होने वाली बीमारियों से अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार ¨सह जी के नेतृत्व में सरडीहा पंचायत के सरडीहा दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में देश के प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान अर¨वद कुमार ¨सह, राजकिशोर ¨सह, राहुल कुमार ¨सह, मंगल शर्मा, नीलम भगत, मुकेश यादव, कृष्णा ¨सह चौहान, अरूण भगत, रौशन राज, चंद्रशेखर साह, विजय शर्मा, बबलू कुमार, पप्पू शर्मा, मंडल महामंत्री कुमार आनंद, मणिशंकर ¨सह, गोपाल भगत, राजेश कुमार ¨सह, पंकज कुमार ¨सह, रोशन झा, डॉ. नीलेन्द्र ¨सह, ¨प्रस कुमार ¨सह, शंकर कुमार मौजूद रहें।