सरपंचों की बैठक में महाधरना को सफल बनाने पर विचार
सहरसा: रविवार को पटेल मैदान स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में पंच- सरपंच संघ की बैठक हुई। बैठक
सहरसा: रविवार को पटेल मैदान स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में पंच- सरपंच संघ की बैठक हुई। बैठक में ग्राम कचहरी से जुड़े प्रतिनिधि और नियोजित कर्मियों ने सरकार द्वारा ग्राम कचहरी की उपेक्षा किए जाने पर क्षोभ प्रकट किया और नियमित मानदेय समेत अन्य समस्याओं के समाधान हेतु 25 सितम्बर को महाधरना को सफल बनाने पर विचार किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कहा कि ग्राम कचहरी के जिम्मे सरकार ने कई कार्य सौंप दिया है, परंतु सुविधाओं को लेकर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है, जिसके कारण राष्ट्रपिता बापू के सपनों का ग्राम पंचायत राज्य व्यवस्था सरकार नहीं हो पा रहा है। साथ ही न्याय के साथ विकासात्मक कार्य भी बाधित हो रही है। कहा कि ग्राम कचहरी में समस्याओं का अंबार है। कोई सुननेवाला नहीं है। इसलिए 21 सूत्री मांगों के समर्थन में वे लोग 25 सितम्बर को राज्यव्यापी महाधरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी अगर सरकार नहीं सुनेगी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर जिला संयोजक डा. ध्रुव कुमार चौधरी ने सरकार के सौतेलापन व्यवहार की चर्चा की। पुष्पेन्द्र ठाकुर ने सांगठनिक एकता पर बल दिया। ग्राम कचहरी सचिव संघ के अध्यक्ष ताराकांत राय ने कचहरी के नियमित संचालन की बात कही। वहीं मधेपुरा जिलाध्यक्ष इन्द्रभानू गुप्ता ने सभी समस्याओं की विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में आशुतोष कुमार चौधरी, आनंद मोहन मिश्र, कमलेश कुमार, ब्रह्मदेव साह, जितेन्द्र कुमार यादव, उमाकांत मालाकार, घुरण दास, भूपेन्द्र यादव,संतोष राय, अरविन्द साह, हरिशचन्द्र चौधरी, अरहुल देवी, अहिल्या देवी, मो. उसमान, यासमीन खातून, नसीब मुखिया, श्रवण कुमार, संजू देवी, रोशन देवी, बिजेन्द्र शर्मा, रामलखन मंडल, फणीन्द्र मिश्र, देवनारायण यादव, पवन सुतिहार, यशोधर ठाकुर, गोपाल मिश्र, शंभू मिश्र, राजपति देवी आदि मौजूद रहे।