विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मार्च माह से सुपौल-सरायगढ़ के बीच चलने लगेगी ट्रेन

By JagranEdited By:
Published: Sat, 15 Feb 2020 05:00 PM (IST)

सहरसा। पूर्व-मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने कहा कि मार्च माह में

मार्च माह से सुपौल-सरायगढ़ के बीच चलने लगेगी ट्रेन
मार्च माह से सुपौल-सरायगढ़ के बीच चलने लगेगी ट्रेन

सहरसा। पूर्व-मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने कहा कि मार्च माह में सुपौल-सरायगढ़ के बीच ट्रेन चलने लगेगी। इस माह के अंत तक सीआरएस का निरीक्षण होने की उम्मीद है। सीआरएस निरीक्षण के बाद ही मार्च, 2020 के द्वितीय सप्ताह तक रेल परिचालन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सुपौल-सरायगढ़ के बीच आमान परिवर्तन कार्य अंतिम चरण में है।

शनिवार को सहरसा स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने कहा कि सहरसा स्टेशन पर गार्डेंन-पार्क सहित लिफ्ट की सुविधा रेल यात्रियों के लिए बहाल कर दी गई है। सुपौल तक चलने वाली ट्रेनों का ही विस्तार सरायगढ़ तक किया जाएगा। उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि सुपौल-सरायगढ़ के बीच रेल परिचालन शुरू होने के बाद सरायगढ़-निर्मली के बीच रेल परिचालन की सेवा बहाल की जाएगी। सरायगढ़-निर्मली के बीच आमान परिवर्तन कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सहरसा-सुपौल के बीच इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल का काम तीव्र गति से चल रहा है। 15-20 दिनों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल का काम पूरा कर लिया जाएगा। काम पूरा होते ही इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल सिस्टम की सुविधा बहाल हो जाएगी। जिससे ट्रेन का परिचालन में गति आएगी। डीआरएम ने शनिवार की सुबह पहुंचे और सड़क मार्ग से सुपौल गए। जहां सुपौल से सहरसा के बीच पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ किया। वहीं सहरसा स्टेशन पर ही जाने के क्रम में डीआरएम ने वरिष्ठ मंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार को रेलवे कॉलोनी की व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने सहरसा स्टेशन के सर्कुलेटिग एरिया का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीआरएम संतराम मीणा, सीनियर डीसीएम सरस्वती चन्द्र, डीसीएम प्रसन्न कुमार, सीनियर डीइएन कोर्डिनेशन, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएसटीई सहित स्टेशन अधीक्षक नीरज चन्द्र, आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ, टीआई दिनेश कुमार, सीटीटीआई बीके मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।