¨सचाई के लिए ग्रामीणों ने उपशाखा नहर को काटा
सहरसा। खेतों तक नहर से पानी नहीं पहुंचने के बिहरा पंचायत के लौकही गांव के समीप 215 आर
सहरसा। खेतों तक नहर से पानी नहीं पहुंचने के बिहरा पंचायत के लौकही गांव के समीप 215 आरडी के सहरसा उप शाखा नहर को स्थानीय ग्रामीणों ने काट दिया। सूचना मिलने पर मरम्मत करने पहुंचे विभागीय अधिकारी को ग्रामीणों का रूख देखकर बैरंग लौटना पड़ा। किंतु इस मामले को लेकर ¨सचाई विभाग के कनीय अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नहर काटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ¨सचाई अवर प्रमंडल सहरसा के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार स्थल पर पहुंचे तथा नहर काटने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया। परंतु कोई जानकारी नहीं मिल सकी। यह जानकारी कार्यपालक अभियंता गुंजन कुमार को दी गई। जिसके बाद जेसीबी लेकर विभागीय अधिकारी नहर की मरम्मत करने पहुंचे। परंतु ग्रामीणों ने मरम्मत करने से रोक दिया। इसके बाद कनीय अभियंता ने अज्ञात के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि ग्रामीण चार दिन बाद मरम्मत करने की बात कह रहे थे। इधर, ग्रामीणों का कहना था कि ऊंचे खेतों में लगे धान की फसल ¨सचाई के अभाव मे सूख रही है। खेतों तक पानी ले जाने के उद्देश्य से नहर काटा गया है। तीन दिन बाद विभाग मरम्मत करवा सकती है।