बाढ़ समस्या को लेकर भाकपा माले ने किया सड़क जाम
सहरसा। बाढ़ समस्या का स्थायी निदान, भाकपा नेता पर हमला करनेवालों को गिरफ्तार करने, बाढ़
सहरसा। बाढ़ समस्या का स्थायी निदान, भाकपा नेता पर हमला करनेवालों को गिरफ्तार करने, बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर भाकपा माले ने शनिवार को शिवपुरी चौक पर घंटों चक्का जाम किया। बाद में पुलिस पदाधिकारियों ने समझा- बुझाकर आंदोलनकारियों को शांत किया। तब आवागमन बहाल हुआ। बाद में पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
मौके पर संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव ललन यादव ने कहा कि बिहार का कई जिला बाढ़ की चपेट में है। लोगों के बीच त्राहिमाम मचा है। राहत वितरण के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रहा है। लेकिन पटना- दिल्ली की सरकार सियासत के खेल में मशगुल है। सरकार वेशर्मी से बाढ़ आने और तटबंध टूटने के लिए चूहों को दोषी मान रही है। खेमस राज्य पार्षद विक्की राम, इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष नईम आलम ने कहा कि सहरसा पुलिस अपराधियों के सामने पंगु बनी हुई है। शहर में अपराधी और पुलिस मिलकर थाना चला रहे हैं। इनलोगों ने सदर थानाध्यक्ष को शीघ्र हटाने की मांग की।
मौके पर कारी यादव, राजू राम, मंटू यादव, वकील यादव, प्रमोद साह, मुकेश यादव, प्रभु यादव, प्रशांत ¨सह, मो. निजाम, ललन कुमार यादव, विक्रम यादव, फूलो राम, बबलू साह, बिजेन्द्र राम, आईसा नेता पप्पू यादव, शुखदेव शर्मा, धनेश्वर राम, विक्रम यादव, गणेश पंडित, मो. गरीब, मो. आजाद, मो. मुस्लिम आदि मौजूद रहे।