स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा की जगह मिल रही सेवा
सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन पर इन दिनों स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा की जगह सेवा
सहरसा। पूर्व मध्य रेल सहरसा स्टेशन पर इन दिनों स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा की जगह सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। छठ पूजा के बाद रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सहरसा स्टेशन पर यात्रियों को बैठने से लेकर उन्हें यात्रा के लिए हर संभव सहायता व सेवा देने के लिए जुटे हुए हैं। यात्रियों की भीड़ को देखकर आरपीएफ जवान उसके पास पहुंचते हैं और पूछते है कि मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हूं? उन्हें ट्रेन की जानकारी सहित उन्हें सम्मानपूर्वक बनाए गए अस्थाई प्रतीक्षालय में लगी कुर्सियां पर बिठाते हैं। पानी के लिए पूछते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें पानी पिलाते हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि यह अभियान चार दिनों का है। 18 नवंबर को इसका समापन किया जाएगा। स्टेशन के मुख्य द्वार पर बनाए गए अस्थाई प्रतीक्षालय में आरपीएफ जवानों को मुस्तैद किया गया है। शनिवार को आरपीएफ अधिकारी विजय कुमार मिश्रा यात्रियों का हाल चाल लेते रहे। वहीं लाउडस्पीकर से यात्रियों को जागरूक करने के लिए जानकारी देते रहे।
रेल सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार के समक्ष अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया है। जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में कुर्सियां लगायी गयी हैं। वहीं ट्रेन में यात्रा करते समय किसी परेशानी या समस्या उत्पन्न होने पर 182 नंबर पर डायल करने को कहा गया। यात्रियों के बीच पर्चा भी वितरित किया गया। जिस पर्चे पर यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति से किसी प्रकार की खाने पीने की चीजें नहीं खाने की अपील की गयी है। इस अभियान में रेल थाना के थानाध्यक्ष मो. मोजम्मिल सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे। इससे पहले दो दिनों तक पूर्व मध्य रेल के एसीएम सहित अन्य स्थानीय अधिकारी टिकट चें¨कग में जुटे रहे।