सीएम ने पार्टी नेताओं से संवाद में कहा सरकार हर मदद को तैयार
सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रदेश से मनोनीत विधानसभा प्रभारी क्षेत्रीय प्रभारी औ
सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रदेश से मनोनीत विधानसभा प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारी और जिला अध्यक्ष से वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से बात कर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा प्रवासियों के राज्य वापसी से संकट और गहराया है, लेकिन लोग भयभीत न हो, सचेत रहिए। कहा कि खुद को बचना है और लोगों को भी बचना है। कहा कि लॉक डाउन के मानक का अनुपालन करें। सरकार हर जरूरी मदद के लिए तैयार है। बाहर से आने वाले राज्य के लोगों का खर्चा सरकार वहन कर रही है, जरूरत इस बात की है कि प्रवासी लोग प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश का अनुपालन करें। रास्ते से चुपके से घर नहीं भागें ऐसा करने से खुद के साथ परिवार और समाज के लोगों को भी संकट में डालेंगे और ये महामारी हमपर हावी हो जाएगा। इसलिए सभी लोग सामाजिक सौहार्द बनाते हुए सचेत रहने के लिए लोगों को प्रेरित करिए। सरकार तत्परता के साथ सब का सहयोग लेकर आप के लिए काम कर रही है। जिले से महत्वपूर्ण समस्या का लिखित सुझाव जिला अध्यक्ष के माध्यम से मांग की गई। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा में अवस्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा बहाल करने, महिषी विधान सभा क्षेत्र में कोशी नदी में नवहट्टा प्रखंड में स्थाई नाव सरकार द्वारा बहाली करने का अनुरोध किया।