Move to Jagran APP

तो क्या अब महिषी के थानाध्यक्ष हैं श्रीकांत सिंहा

सहरसा। पांच साल में कई थानाध्यक्ष बदले परंतु महिषी थाना का गोरहो चौक पर लगे बोर्ड में अब भी महिषी थानाध्यक्ष के का नाम श्रीकांत सिन्हा अंकित है जबकि श्रीकांत सिन्हा का तबादला महिषी थाना से अगस्त 2016 में हो चुका है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 07:55 PM (IST)
तो क्या अब महिषी के थानाध्यक्ष हैं श्रीकांत सिंहा

सहरसा। पांच साल में कई थानाध्यक्ष बदले परंतु महिषी थाना का गोरहो चौक पर लगे बोर्ड में अब भी महिषी थानाध्यक्ष के का नाम श्रीकांत सिन्हा अंकित है जबकि श्रीकांत सिन्हा का तबादला महिषी थाना से अगस्त 2016 में हो चुका है। उनके बाद चार थानाध्यक्ष बदले गये। सहरसा दरभंगा मुख्य पथ पर गोरहो चौक लगे इस प्रकार के थाना के बोर्ड से खासकर बाहरी वाहन चालकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस मुख्य चौक पर प्रत्येक दिन महिषी थाना की गश्ती वाहन और अधिकारी भी जाते हैं। परंतु थाना बोर्ड पर अंकित गलत नाम को सुधार करने का प्रयास तक नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि अगस्त 2016 में श्रीकांत सिन्हा का स्थानांतरण महिषी थाना से हो गया था उसके बाद महिषी थानाध्यक्ष के रूप में रणवीर कुमार ने महिषी थाना में योगदान किया उनका कार्यकाल महिषी थाना में अक्टूबर 2017 तक रहा ।तत्पश्चात हरेश्वर प्रसाद सिंह ने जून 2019 तक महिषी थानाध्यक्ष का प्रभार संभाला तो वहीं कमलेश कुमार ने जूलाई 2020 तक महिषी थानाध्यक्ष के रूप में कार्य किया उसके बाद आए वर्तमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी महिषी थानाध्यक्ष के रूप में लगभग 14 माह से महिषी थानाध्यक्ष के रूप में बागडोर संभाल रखा हैं। फिर भी गोरहो में बोर्ड पर थानाध्यक्ष के रूप में अबतक श्रीकांत सिन्हा का नाम अंकित है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.