पोखर में दिया जहर
सहरसा। बिसनपुर पंचायत के वार्ड दो बासा टोला में सोमवार की रात एक पोखर में आपसी रंजिश से ज
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 05:27 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:27 AM (IST)
सहरसा। बिसनपुर पंचायत के वार्ड दो बासा टोला में सोमवार की रात एक पोखर में आपसी रंजिश से जहर गिराने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारीनुसार वार्ड दो के एक पोखर में बिसनपुर निवासी सत्यनारायण सिंह द्वारा मछली का जीरा गिराया गया था। लगभग एक एकड़ के पोखर में मछली पल रहा था। आपसी रंजिश से अज्ञात लोगों द्वारा जहर गिराए जाने से सभी मछली मर कर बर्बाद हो गयी। जिससे हजारों की क्षति हुई है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि इस संबंध कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें