विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, 30 नवंबर तक मिलेगी सुविधा

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:11 PM (IST)

रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. त्योहारों के लिए विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई।

  2. पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन अब 30 नवंबर तक चलेगी।

  3. यात्रियों की सुविधा हेतु 32 अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे।

संवाद सूत्र, सहरसा। आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुगम व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा पूर्व से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

कई स्पेशल ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी, मार्ग और कोच संयोजन के अनुसार ही संचालित होंगी। पाटलिपुत्रा- पूर्णिया कोर्ट वाया सहरसा होकर चल रही स्पेशल रात्रिकालीन ट्रेन का विस्तार किया गया है, जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट तक सप्ताह में 5 दिन बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर चलेगी।

यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 26 के बाद अब 18 अक्टूबर 26 से 30 नवंबर 26 तक कुल 32 फेरों के लिए चलेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र स्टेशन वाया सहरसा होकर सप्ताह में 5 दिन गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर चलेगी।

यह ट्रेन पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 26 के बाद अब 19 अक्टूबर 26 से 01 दिसंबर 26 तक कुल 32 फेरों के लिए चलेगी।

इस रात्रिकालीन ट्रेन में कोच का संयोजन सामान्य द्वितीय श्रेणी - 04, एसएलआरडी - 02, वातानुकूलित थ्री टियर - 03, वातानुकूलित टू टियर - 01 एवं स्लीपर - 10 सहित कुल 20 कोच रहेगा।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा के दौरान इन स्पेशल ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें- 29 सितंबर को मुजफ्फरपुर हावड़ा और भागलपुर इंटरसिटी रद, एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के बदले रूट