एक चौथाई बच्चे ही प्राप्त कर रहे हैं ऑनलाइन शिक्षा
सहरसा। कोरोना वायरस को लेकर देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकारी व निजी स्कूलों के बच्
सहरसा। कोरोना वायरस को लेकर देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। निजी स्कूल के तो शत-प्रतिशत बच्चे ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चों में से एक चौथाई बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
जिले में 1276 प्रारंभिक स्कूलों की संख्या है। जिसमें करीब सवा तीन लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों में लॉकडाउन के दौरान बंद शिक्षा व्यवस्था को शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन शिक्षा शुरू की। दूरदर्शन बिहार पर प्रत्येक दिन शिक्षा पाठ्यक्रम दिया जाने लगा। मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय के तहत बच्चों को उसके पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाने लगी। लेकिन इसका फायदा सभी बच्चों को नहीं मिल पाया है। हर घर में टेलीविजन नहीं रहने, पठन-पाठन के समय बिजली नहीं रहने से भी परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग भी मानती है कि वर्ग छह से आठ तक के बच्चों में मात्र एक चौथाई बच्चे ही इससे लाभान्वित हो रहे है। करीब 18 हजार बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर
रहे हैं।
वर्ग - स्कूलों की संख्या - शिक्षा ग्रहण करनेवालों बच्चों की संख्या
- 6 से 8 - 358 - 12792
- 9 एवं 10 - 63 - 4247
-11 एवं 12वीं - 12 - 972
कोट के लिए.....
जिले के सरकारी स्कूलों में वर्ग छह से लेकर 12वीं तक के बच्चों का ऑन लाइन शिक्षा दी जा रही है। डीडी बिहार एवं उन्नयन एप मोबाइल के माध्यम से बच्चों को आनलाइन पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है।
मनोज कुमार, डीपीओ, समग्र शिक्षा अभियान