विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टेट डेस्क: भोज खाकर लौट रहे उपमुखिया की गोली मार हत्या

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Jun 2019 08:05 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 06:34 AM (IST)

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तर बाड़ी पंचायत के बलेठा गांव के उपमुखिया सनोज कुमार

स्टेट डेस्क: भोज खाकर लौट रहे उपमुखिया की गोली मार हत्या
स्टेट डेस्क: भोज खाकर लौट रहे उपमुखिया की गोली मार हत्या

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तर बाड़ी पंचायत के बलेठा गांव के उपमुखिया सनोज कुमार यादव (28 वर्ष) की सोमवार रात घरेलू झगड़े को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना उस वक्त घटी जब उप मुखिया अपने मित्र के साथ बाइक से बलैठा अपने घर लौट रहे थे। मृतक के पिता ब्रह्मदेव यादव के फर्द बयान पर बलैठा निवासी सहायक शिक्षक मनकिशोर यादव, मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के वीरगांव निवासी दिलराज कुमार, प्रवीण यादव, पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद यादव व सुरेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच नामजद में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बसनही थाना को उपलब्ध आवेदन के अनुसार सनोज की शादी 10 वर्ष पूर्व मधेपुरा जिला स्थित ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र वीरगांव निवासी पवित्र नारायण यादव की पुत्री कंचन देवी के साथ हुई थी। शादी के 5-6 वर्ष तक इन दोनों को कोई संतान नहीं होने पर वर्ष 2017 में लड़की के पिता ने लड़की को मायके से वापस लौटने नहीं दिया। कहा गया है कि ससुर मृतक के पिता से कहा करते थे कि मुझे अपनी लड़की की दूसरी शादी करनी है सो तुम मुझे रुपये दो अन्यथा मैं तुम्हारे पुत्र की हत्या कर दूंगा। घटना की रात सनोज मित्र पिकू रजक के साथ सोमवार रात खिलहा में आयोजित एक समारोह से भोजन कर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान बलेठा स्थित बासा के ठीक सामने नहर पर कुलानंद यादव के खेत के समीप एक ब्लू रंग करी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार बलैठा निवासी सहायक शिक्षक मनकिशोर यादव तथा मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित वीरगांव निवासी सनोज का साला दिलराज कुमार तथा प्रवीण यादव ने हथियार के बल पर गाड़ी रोककर उसको गोली मार दी। गोली लगने पर घायल सनोज के चिल्लाने की आवाज पर बासा पर सोए मृतक के पिता व अन्य ग्रामीण दौड़े और घटना स्थल पर पहुंचे तथा आनन-फानन में घायल अवस्था में सनोज को उठाकर सूर्या हास्पिटल सहरसा ले गए, लेकिन हास्पिटल पहुंचने से पूर्व ही सनोज की मौत हो गई। उक्त बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पांच नामजदों में दो प्रमोद यादव व सुरेन्द्र यादव की गिरफ्तारी कर ली गई बाकि बचे आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।