विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर रात को घर से बाहर बुलाया

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:30 PM (IST)

सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को घर से बुलाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

नाबालिग से दुष्कर्म (प्रताकात्मक तस्वीर)

नाबालिग से दुष्कर्म (प्रताकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सहरसा में नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।

  2. तीन युवकों ने घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया।

  3. पीड़िता की मां ने सौरबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।

संवाद सूत्र, सौर बाजार (सहरसा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर करीब 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से बुलाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने सौरबाजार थाना में आवेदन देकर आरोपित युवकों के विरुद्ध कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, सोमवार की रात खाना खाने के बाद नाबालिग अपने घर के अंदर सो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पंचायत क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन युवकों ने मोबाइल फोन के माध्यम से उससे संपर्क किया और बहला-फुसलाकर उसे घर से बाहर बुला लिया। इसके बाद उसे एक स्थान पर ले जाया गया, जहां शादी का झांसा देकर एक युवक ने कथित रूप से करीब रात तीन बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता रोते-बिलखते किसी तरह नहर के समीप पहुंची

पीड़िता की मां ने आवेदन में दो अन्य युवकों पर भी मुख्य आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है। आवेदन के मुताबिक, घटना के बाद करीब चार बजे तीनों युवक नाबालिग को वहां छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता रोते-बिलखते किसी तरह नहर के समीप पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और उसे घर पहुंचाया। 

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। पीड़िता की मां ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है। हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। पुलिस आवेदन के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार के अमृत भारत स्टेशन में पंखे की कमी, उमस भरी गर्मी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी