लोगों को योजनाओं की जानकारी देगा युवा मोर्चा
सहरसा। भाजपा मंडल युवा मोर्चा की कार्यसमिति की एक बैठक बुधवार की शाम ¨हदी मध्य विद्यालय सोनबर
सहरसा। भाजपा मंडल युवा मोर्चा की कार्यसमिति की एक बैठक बुधवार की शाम ¨हदी मध्य विद्यालय सोनबरसा के प्रांगण में आयोजित की गई। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ¨प्रस कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमीर राम ने किया।
बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी शक्ति केंद्र स्तर पर कमल क्लब का गठन किया है। जिसके माध्यम से प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष सिदार्थ कुमार सिद्धु ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में सभी मंच मोर्चा के बैठक व सम्मेलन करने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में लीगल प्रकोष्ठ के संयोजक पल्लव कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण झा पप्पू, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार ¨सह बबन, विजेंद्र वर्मा, अजेंद्र ¨सह, अभिषेक वर्धन, प्रत्यक्ष झा, प्रशांत कुमार, पवन कुमार, डब्लू कुमार, आशुतोष सुमन, धीरज, चंदन सहित अन्य उपस्थित थे।