Move to Jagran APP

हम के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी चयनित

खगड़िया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन के पदाधिक

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 05:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 05:19 PM (IST)
हम के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी चयनित
हम के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी चयनित

खगड़िया। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बेलदौर गांधी इंटर विद्यालय परिसर स्थित नाट्य कला भवन में की गई बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनारायण चौधरी ने की। बैठक में प्रधान महासचिव पंकज कुमार यादव भी मौजूद थे।

loksabha election banner

बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चयन करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर विवेकानंद सदा एवं मूसो सदा, प्रखंड युवा अध्यक्ष पद के लिए पप्पू ¨सह, महासचिव पद के लिए शिवनारायण, चमकलाल एवं मो. समसाद आलम, सचिव पद के लिए कृतनारायण मंडल एवं मुचितलाल शर्मा, संगठन सचिव पद के लिए विरेंद्र सदा एवं जितेंद्र सदा, संयुक्त सचिव नर¨सह सदा व महेंद्र सदा के अलावा प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्षों का चयन किया गया। जबकि, पार्टी का प्रधान महासचिव सठमा गांव के पंकज यादव को मनोनीत किया गया। पार्टी के चयनित पदाधिकारियों को बेलदौर प्रखंड में कम से कम दो हजार नए सदस्य बनाने को कहा गया। पार्टी नेताओं ने सदस्यों से आह्वान किया कि जनवरी 2018 में पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिला मुख्यालय में प्रस्तावित है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी भाग लेंगे, इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.