Move to Jagran APP

झारखंड के जामताड़ा बनने की राह पर बिहार के कोसी के कई गांव, अन्य राज्यों की पुलिस दे रही दबिश

देशभर में साइबर क्राइम के लिए मशहूर हो चुके झारखंड के जामताड़ा की राह पर बिहार के कोसी के कई गांव हैं। यहां साइबर फ्राड में अब तक आधा दर्जन युवक जेल जा चुके हैं। दिल्ली के अक्की भाई की छत्रछाया में यहां बड़ा नेटवर्क संचालित है।

By Kundan SinghEdited By: Shivam BajpaiPublished: Wed, 02 Nov 2022 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2022 04:04 PM (IST)
बिहार के कोसी में साइबर क्राइम में हुई कई गिरफ्तारियां।

कुंदन, सहरसा : साइबर अपराध के  झारखंड का जामताड़ा देशभर में बदनाम है। इसी की राह पर कोसी प्रमंडल के कई गांव हैं। यहां बीते छह माह में दो दर्जन से अधिक युवक साइबर फ्राड के मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। छत्तीसगढ़ व बंगाल में भी यहां के कुछ युवक साइबर अपराध में पकड़े जा चुके हैं। इसमें जिले के बसनही थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के कई युवक शामिल हैं।

loksabha election banner

अक्की भाई है सरगना

अब तक पकड़े गए युवकों ने पुलिस के समक्ष जो खुलासा किया है उससे यह स्पष्ट है कि साइबर अपराध का मास्टर माइंड दिल्ली में बैठा अक्की भाई है। हालांकि देश भर में हो रहे साइबर फ्राड में लगातार नाम आने के बाद यह मास्टर माइंड के दुबई निकल जाने की चर्चा जरायम की दुनिया में है। यह फर्जी बैंक खाते व लिंक बनवाता है। यह युवकों को साइबर अपराध के गुर सिखाता है।

कैसे काम करता है गिरोह

11 अक्टूबर को बसनही पुलिस ने छह युवकों को लैपटाप, मोबाइल व कुछ अन्य इलेट्रानिक उपकरण के साथ हिरासत में लिया गया। जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। युवकों के लैपटाप से साइबर फ्राड की कहानी सामने आयी। युवकों ने पूछने पर पुलिस को बताया कि वो लिंक बनाकर लोगों को लूडो, कैरम सहित खेल के लिए भेजते हैं। लिंक खोलने पर आइडी व पासवर्ड बनाया जाता है। इसके बाद बैंक खाता या पेटीयम से उसे लिंक कर दिया जाता है। खेल में यदि प्वाइंट बढ़ता है तो खेलने वाले पैसा बढ़ता है।

बीच-बीच सामने वाले की बिना जानकारी के पैसे की निकासी कर ली जाती है। इसके बाद बसनही व काशनगर थानाध्यक्ष ने सिल्लीगुड़ी पुलिस की मदद से 18 युवकों को भक्तिनगर क्षेत्र से तीन लैपटाप व दर्जनों मोबाइल के साथ पकड़ा। इसमें भी जमुनिया के युवक शामिल थे। जबकि लगभग एक साल पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में साइबर फ्राड के एक मामले में जमुनिया के युवक को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

बसनही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार बताते हैं कि जमुनिया के कुछ युवक इस प्रकार के अनैतिक कार्य में संलिप्त हैं। हाल में कई गिरफ्तार हुए हैं।

कहते बोले डीआइजी

कोसी रेंज के डीआइजी शिवदीप लांडे बताते हैं कि कोसी रेंज के मधेपुरा व सहरसा जिले में साइबर अपराध के दो बड़े मामले सामने आए हैं। इसका अनुसंधान जारी है। इस खेल का मास्टर माइंड अक्की भाई दिल्ली को अपना बेस बनाकर यह खेल संचालित कर रहा है। यदि जरूरत हुई तो केंद्रीय एजेंसी की मदद लेकर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.