Move to Jagran APP

जयकारे के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई

सहरसा । जिले में दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। ग्रामीण व सहित शहरी क्षेत्र में विजयादश्

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 07:04 PM (IST)
जयकारे के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई
जयकारे के साथ मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई

सहरसा । जिले में दुर्गा पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। ग्रामीण व सहित शहरी क्षेत्र में विजयादशमी के दिन शुक्रवार की रात देर तक श्रद्धालुओं की टोली पूजा पंडालों में घूम- घूमकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। शहर के थाना चौक, प्रशांत रोड एवं पंचवटी चौक स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओें का तांता लगा रहा। शहर के पंचवटी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में छाग की बलि दी गयी। एसडीपीओ संतोष कुमार, डीएसपी मुख्यालय मु. एजाज सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी रात भर पूजा पंडालों का निरीक्षण करते रहे।

loksabha election banner

संसू ,महिषी (सहरसा): प्रसिद्ध सिद्धपीठ उग्रतारा मंदिर में दुर्गापूजा के नवमीं व दशमीं को पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीण परंपरा के अनुसार विजयादशमी को शाम होते ही मंदिर परिसर में पुरुषों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी। मंदिर परिसर में सिर्फ महिलाओं का प्रवेश करने दिया गया। नवमीं को माता के समक्ष श्रद्धालुओं द्वारा छाग, भैंसा और भेड़ की बलि दी गयी। संत बाबा कारू खिरहरि स्थान, बीरगांव , कुंदह ,गंड़ौल तथा पंचभिडा में भी माता दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं द्वारा की गई। नवहट्टा ( सहरसा ): प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान प्रांगण से मां दुर्गा एवं अन्य देवी देवताओं की मूर्ति श्रद्धा भाव के साथ ठाकुरबाड़ी पोखर में विसर्जित किया गया। शामिल लोग मां दुर्गा की जयकारे लगा रहे थे। महिलाओं का दल समदाउन गा रही थी। समिति के अध्यक्ष मंटू राय, अमरेन्द्र कुमार रवि, बमबम महतो समेत कई लोग विसर्जन जुलूस में शामिल रहे। शाहीडीह राज राजेश्वरी स्थान स्थापित कलश का विसर्जन युवाओं की टोली ने मां के जयकारे के बीच कोसी नदी में किया। इसमें अरूणेश कुमार सिंह, नारायण सिंह, राजू सिंह, कन्हैया सिंह, संजय सिंह, रणधीर आदि शामिल रहे । श्रीलाल बाबा स्थान बलवा ज्वालामुखी मंदिर एकाढ़ के भी कलश कोसी नदी में श्रद्धा भाव से भक्तों ने विसर्जित किया गया।

पतरघट: प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को देर शाम नवरात्र पूजा जय मां दुर्गा के जयकारे के साथ सम्पन्न हुआ। पस्तपार, धबौली, कहरा, विशनपुर, गोलमा पतरघट, भद्दी सहित कई मां दुर्गा मंदिर में बनाए गए प्रतिमाओं को नम आंखों से लोगों ने नदियों, तालाबों में विसर्जित कर दिया। बीडीओ आर्य गौतम, सीओ सुक्रांत राहुल, ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र, अनि उदय कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ कई मेला स्थल पर गश्ती लगाते रहे।

बनमाईटहरी: क्षेत्र के जमालनगर परसबन्नी मोड़ पर दुर्गा पूजा संपन्न हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की शाम जयकारा के साथ किया गया। परसबन्नी दुर्गा पूजा मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेशचंद्र यादव ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। विसर्जन के दौरान अंचलाधिकारी रंजीत कुमार, थानाध्यक्ष अकमल हुसैन, प्रशिक्षु दारोगा मनीष कुमार अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

सलखुआ (सहरसा): कई जगहों पर स्थापित मां की प्रतिमा श्रद्धाभाव के साथ तालाबों में विसर्जित की गई। अध्यक्ष द्रवेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस विसर्जन में शामिल थी। इस दौरान मिथिलेश विजय, उपाध्यक्ष मिथिलेश भगत, सचिव दिनेश यादव, जैनेंद्र यादव उर्फ विरेंद्र, ध्रुप कुमार सहित मौजूद रहे।

सोनवर्षा राज: सोनवर्षा राज मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, विराटपुर गांव स्थित छिन्नमस्तिका मां चंडी स्थान, काशनगर, शाहमौरा भगवती स्थान, शाहपुर, गढबाजार, अतलखा मैना भगवती स्थान सहित विभिन्न गांवों में दशहरा पर्व में लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सभी जगहों पर प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया।

कहरा: भरौली, हरिपुर, बरियाही, मुरली बसंतपुर,पड़विनियां, पटुआहा आदि मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन नम आखों से किया गया। जबकि बनगांव,देवना सहित अन्य सिद्ध पीठ मंदिरों से मात्र कलश का विसर्जन किया गया। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष राजीव रंजन, रमेश मंडल, रतन कुमार, मुखिया अरूण यादव, पूर्व मुखिया इंदल यादव, विश्वनाथ पाल, ललन कुमार, रणवीर कुमार, सुरेश साह, कृष्णा यादव, सोनवर्षा कचहरी में रमेश साह, नरेश सिंह, मदन भगत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा): शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रेलवे दुर्गा स्थान एवं पुरानी बाजार दुर्गा स्थान में प्रतिमा का विसर्जन उच्च विद्यालय स्कूल रोड एवं पुरानी बाजार के जलाशयों में किया गया। मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में स्थापित कलश का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुक्रवार को ही किया गया। मौके पर एसडीओ अनिषा सिंह, थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार आदि मौजूद थे।

सौरबाजार: दशहरा के मौके पर प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड में कई जगह शुक्रवार की शाम ही माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कई जगह शनिवार की सुबह मूर्ति को विसर्जित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.