बिना भेदभाव किए सूबे का हो रहा चहुंमुखी विकास : जदयू
सहरसा। शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड का विधानसभा सम्मेलन के क्रम में सहरसा विधानसभा का सत्र
सहरसा। शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड का विधानसभा सम्मेलन के क्रम में सहरसा विधानसभा का सत्र आयोजित हुआ। अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यअतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मधेपुरा के सांसद दिनेशचंद्र यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अख्तर, पार्टी नेत्री सुहैली मेहता, सहरसा जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, अंजुम हुसैन समेत विधानसभा क्षेत्र के अन्य नेतागण ऑनलाइन थे।
संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने चरण सिंह की बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका कहना था कि जिसका नेता सच्चा होगा, उसका शासन अच्छा होगा। कहा कि बिहार के नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार बेदाग छवि के व्यक्ति हैं, जो बिना किसी भेदभाव के बिहार को बेहतर शासकीय व्यवस्था मुहैया करा रहे हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। कहा कि नीतीश कुमार ने लोहिया की बातों को गंभीरता से लेते हुए महिलाओं की बेहतरी के लिए कई उल्लेखनीय काम किए। उसका परिणाम है कि महिलाएं आज देश का आंतरिक ही नहीं वाह्य सुरक्षा भी कर रही है। उन्होंने कृषि रोड मैप बनाकर खेती को बढ़ावा दिया। जाति- धर्म भाषा के नाम पर बिहार में कई विभेद नहीं है। कहा कि अर्थशास्त्री का कहना है कि विकास की मानकों के लिए यातायात और बिजली अनिवार्य शर्त है। इस काम को सरकार ने पूरा किया। आज हर घर बिजली है, हर बसावट पक्की सड़क से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी ने नहीं नीतीश कुमार ने किया है। इसलिए जात पर न पात पर नीतीश कुमार की बात पर सहयोग कीजिए। सम्मेजन में वरिष्ठ नेता अक्षय झा, सोहन झा, गरीब दास, आनंदी मेहता, सुरेश लाल, अमर यादव, सुशील यादव, घनश्याम चौधरी, साजन शर्मा, , प्रभात झा, युवाध्यक्ष मो. मोहीउद्दीन राईन, गणेश गौरव, कैलाश साह, दिनेश पासवान, सीमा गुप्ता,स्मिता सिन्हा, देवेन्द्र देव, निशा पांडेय, प्रवक्ता डा. मो. लुतफुल्लाह,अमरदीप शर्मा, गौरव बंटी आदि जुड़े थे।