डीएम समेत कई अधिकारियों ने छठ घाटों का लिया जायजा
सहरसा। शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलजा शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय क
सहरसा। शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलजा शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्यगंधा जलाशय, मत्स्यविभाग स्थित सतपोखरिया, गांधी पथ, मसोमात पोखर, शंकर चौक मंदिर समेत सभी तालाबों का जायजा लेकर सभी तालाबों की मुकम्मल सफाई कर ब्ल¨चग पाउडर, चूना आदि डलवाने का निदेश दिया। डीएम ने कहा कि छठवर्तियों को घाटों पर कोई समस्या नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने रक्तकाली मंदिर के व्यवस्थापक कुमार हीराप्रभाकर को निदेश दिया कि यह ध्यान रहे कि कोई भी अनावश्यक जगह छेककर दूसरों को परेशानी नहीं दे। तालाब के बेरिकेडिंग का भी निदेश दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जलाशय के तट पर हाई मास्ट लाइट खराब है। डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय समेत सभी तालाबों में नाव व गोताखोर की व्यवस्था करने की निदेश दिया। कहा कि मुख्यालय के सभी प्रमुख तालाबों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षाबल तैनात किए जाएंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार ¨सह, सदर एसडीओ शंभूनाथ झा, समाहर्ता से ओएसडी अनिल कुमार पांडेय, नप कार्यपालक पदाधिकारी नीलाभ कृष्ण आदि मौजूद रहे।