प्रधान दंडाधिकारी ने किया प्लेस आफ सेफ्टी का निरीक्षण
सहरसा। सोमवार को सुपौल किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी विवेक मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रणविजय पांडेय एवं बोर्ड के सदस्य भगवान पाठक ने प्लेस आफ सेफ्टी सहरसा निरीक्षण किया गया।
सहरसा। सोमवार को सुपौल किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी विवेक मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रणविजय पांडेय एवं बोर्ड के सदस्य भगवान पाठक ने प्लेस आफ सेफ्टी सहरसा निरीक्षण किया गया।
इस प्लेस आफ सेफ्टी में कुल 26 विधि-विवादित किशोर आवासित है। इसमें नौ सुपौल जिले के किशोर शामिल हैं। इस प्लेस आफ सेफ्टी में सभी ऐसे विधि विवादित किशोर आवासित हैं जो जघन्य अपराध के मामले में विचाराधीन है। जघन्य अपराध जिसमें सात साल से ज्यादा के सजा का प्रावधान है। इस तरह के अपराध को संज्ञेय, गैर जमानती और किशोर न्यायालय द्वारा परीक्षण योग्य माना जाएगा। प्रधान दंडाधिकारी ने आवासित बच्चों से उनके रहने, खाने, शौचालय, पेयजल समेत अन्य व्यवस्था के संबंध में पूछा और स्वयं उसका जायजा भी लिया। उन्होंने प्लेस आफ सेफ्टी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके पर बाल संरक्षण इकाई सहरसा के सहायक निदेशक कुमार सत्यकाम, प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक मृगेंद्र श्रीवास्तव, कर्मी पुष्पांजलि कुमारी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।