रूपम को जगी दुनिया देखने की उम्मीद
सहरसा। पुरीख पंचायत के तुनियाही वार्ड नंबर नौ निवासी प्रमोद शर्मा की नेत्रहीन पुत्री रूपम की अ
सहरसा। पुरीख पंचायत के तुनियाही वार्ड नंबर नौ निवासी प्रमोद शर्मा की नेत्रहीन पुत्री रूपम की आंखों में फिर से रोशनी आने की उम्मीद जगी है। लोजद के संस्थापक शरद यादव के आश्वासन पर बेहतर इलाज के लिए रूपम को दिल्ली रवाना किया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रूपम को विदा कर ईश्वर से आंखों की रोशनी लौटने की प्रार्थना की। लोजद के संस्थापक शरद यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रवीण आनंद के नेतृत्व में पिता प्रमोद शर्मा और माता शनिचरी देवी के साथ रूपम दिल्ली के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों ने मांगी दुआ इलाज के लिए दिल्ली रवाना होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण उनके घर पहुंच रूपम को विदा किया। इस मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षक दिवाकर ¨सह, उप मुखिया सु¨चद्र चौपाल, ठक्कन महतो, भवेश मिश्र, दिनेश शर्मा, दीपो शर्मा, शलेंद्र शर्मा, पन्नालाल चौपाल, कौशल्या देवी, दाय देवी, शान्ति देवी, संजू देवी, मीरा देवी आदि ने ईश्वर से दुआ मांगी।