विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मात्र ₹50000 में कैसे शुरू करें मखाना का बिजनेस? छोटी यूनिट से ब्रांड बनाने तक की पूरी गाइड

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:34 PM (IST)

How to Start Makhana Business: यह लेख ₹50,000 से ₹1 लाख के कम निवेश में मखाना व्यवसाय शुरू करने की ...और पढ़ें

कैसे शुरू करें मखाना का बिजनेस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

कैसे शुरू करें मखाना का बिजनेस (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. मखाना व्यवसाय ₹50,000-₹1 लाख में शुरू करें।

  2. पैकेजिंग, फ्लेवरिंग से ब्रांड बनाएं, थोक में खरीदें।

  3. FSSAI लाइसेंस, MSME पंजीकरण, GST अनिवार्य।

डिजिटल डेस्क, पटना। देश में हेल्दी स्नैक्स और सुपरफूड्स की बढ़ती मांग के बीच मखाना लोगों के बीच बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है। ऐसे में मखाने का बिजनेस(How to Start Makhana Business) नए उद्यमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर बनकर उभरा है। खास बात यह है कि इस बिजनेस को महज ₹50,000 से ₹1 लाख के कम निवेश में भी घर या छोटी सी जगह से शुरू किया जा सकता है और सही रणनीति अपनाकर इसे एक बड़े ब्रांड में बदला जा सकता है।

छोटी यूनिट से मखाना बिजनेस कैसे शुरू करें?

अगर आप भी मखाने का बिजनेस करना चाहते हैं तो शुरुआती स्तर पर भारी-भरकम मशीन लगाए बिना आप सिर्फ पैकेजिंग और फ्लेवरिंग मॉडल का काम करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए बिहार(Bihar News) के दरभंगा और कोसी क्षेत्र के प्रमुख थोक बाज़ारों से उच्च गुणवत्ता वाला रॉ या फूल मखाना खरीद सकते हैं। 

इसके बाद इसे रोस्ट करके बाजार की मांग के अनुसार पेरी-पेरी, पुदीना, क्रीम-ओनियन या हल्दी-काली मिर्च जैसे लोकप्रिय मसालों में तैयार किया करके इसे बेच सकते हैं।

आगे चलकर जब पूंजी और बाजार बड़ा हो जाए, तब रोस्टिंग, पफिंग और ग्रेडिंग मशीनों से लैस पूरी प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा सकती है।

जरूरी उपकरण और लाइसेंस

शुरुआत में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जगह बेसिक टूल्स से काम चल जाता है। इसके लिए एक रोस्टर या कड़ाही, पाउच सीलिंग मशीन, स्टैम्पिंग मशीन और मखाने को लंबे समय तक क्रिस्पी रखने के लिए नाइट्रोजन फ्लशिंग सीलर की आवश्यकता होती है।

खाद्य उत्पाद होने के कारण सरकारी नियमों का पालन जरूरी है।

  • FSSAI लाइसेंस: खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता प्रमाणीकरण के लिए अनिवार्य।
  • उद्यम (MSME) रजिस्ट्रेशन: सरकारी योजनाओं और लोन सहायता के लिए।
  • ट्रेडमार्क व बारकोड: अपने ब्रांड का नाम सुरक्षित रखने और मॉल्स व सुपरमार्केट में बिक्री के लिए GS1 बारकोड जरूरी है। टर्नओवर की सीमा पार होने पर GST रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक हो जाता है।

मखाना ब्रांड कैसे बनाएं?

मखाना उद्योग में पैकेजिंग ही ब्रांड की पहचान बनाती है। शुरुआत में 50 ग्राम, 100 ग्राम और ₹10-₹20 वाले छोटे पॉकेट-फ्रेंडली पाउच बाजार में उतारने चाहिए। पाउच पर कंपनी का लोगो, न्यूट्रिशन फैक्ट्स और कस्टमर केयर नंबर ग्राहकों का भरोसा बढ़ाते हैं।

मखाना बेचने के तरीके (ऑनलाइन और ऑफलाइन)

बिक्री बढ़ाने के लिए स्थानीय किराना दुकानों, सुपरमार्केट और ड्राई-फ्रूट्स स्टोर्स पर सैम्पल्स देकर शुरुआत करें। साथ ही Amazon, Flipkart और सोशल मीडिया के ज़रिए सीधे ग्राहकों तक पहुंचे। इस बिजनेस में 30% से 40% तक का ग्रॉस मार्जिन आसानी से निकल आता है, जिससे कम समय में लागत वसूल कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कोसी के मखाने की देशभर में बढ़ी मांग, सहरसा से हर दिन दूसरे राज्यों में जा रहा 50 बोरा मखाना