आशा कार्यकत्र्ताओं ने अस्पताल में की तालाबंदी
सहरसा। अनुमंडल मुख्यालय स्थित अस्पताल परिसर मे दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अपने राज्यव्यापी 12
सहरसा। अनुमंडल मुख्यालय स्थित अस्पताल परिसर मे दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अपने राज्यव्यापी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में चल रहे हड़ताल के 12वें दिन जोरदार प्रदर्शन कर अस्पताल कक्षों में तालाबंदी कर दिया। जिस कारण आउटडोर मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस कारण स्वास्थ्य संबंधी कार्य पूरे दिन प्रभावित रहा। सभी आशा कार्यकर्ता केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए कहा प्रखंड आशा कार्यकर्ता अध्यक्ष कुमारी मुस्कान ने कहा कि सरकार जहां नारी सशक्तिकरण एवं नारी उत्थान की बात करती है वही दूसरी ओर आशा कार्यकर्ताओं का दोहन एवं शोषण करने से बाज नहीं आ रही है। उसे और उसके परिवार को पेटभर कर खाने तक का पैसा मुहैया कराने से भी सरकार कतरा रही है। ऐसे मे नारी सशक्तकरण एवं नारी उत्थान का सरकार का नारा बेमानी है। कहा इससे पूर्व मांगों के समर्थन में हम लोगों ने सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को सोचने के लिए काफी समय दिया। इसके बावजूद हमारी मांगों को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसी परिस्थिति में हम लोगों के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं बचा। आशा कार्यकर्ताओं के पर्यवेक्षक सतीश कुमार कहते हैं मरीजों के इलाज सहित प्रसव कराने आने वाली महिलाओं के इलाज में आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर रहने से काफी परेशानी हो रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमसे 24 घंटे काम लिया जाता है। फिर भी चंद पैसे ही हमें दिया जाता है। जिससे हमारा जीवन यापन नहीं होता है। प्रदर्शन में रेखा देवी,अनिता कुमारी,समिता देवी,सुनीता देवी,कंचन देवी,सरिता देवी,लीला देवी,किरण देवी,मंजू देवी,पूनम कुमारी,चंदुला देवी,सोनी देवी,मंजुला देवी,रूमी खातून,सरिता भारती,अंकिता देवी,रंजना कुमारी,संजना कुमारी,हलिमा खातून,कविता देवी,हदीशा खातून,समीना खातून,किरण देवी,सुलोचना देवी,सुशीला देवी,सोनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।