Move to Jagran APP

अग्निशमन विभाग के चालक पर बदमाशों ने चलाई गोली

सहरसा। रविवार की रात बसनही थाना से महज कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने अग्निशमन ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 05:34 PM (IST)
अग्निशमन विभाग के चालक पर बदमाशों ने चलाई गोली
अग्निशमन विभाग के चालक पर बदमाशों ने चलाई गोली

सहरसा। रविवार की रात बसनही थाना से महज कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने अग्निशमन विभाग के चालक सोनू सिंह पर गोलीबारी की। हालांकि इस घटना में वो बाल-बाल बच गये। मौके पर पहुंची बसनही थाना पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि करीब 9:30 बजे सोनू सिंह प्रत्येक दिन की तरह घर से खाना खाकर थाना वापस लौट रहे थे। महुआ बाजार में ही दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके ऊपर गोली चला दी। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सदलबल पहुंचे तथा स्थानीय लोगों से जरूरी पूछताछ कर घटनास्थल स्थल से एक खोखा भी बरामद किया। वहीं घटना स्थल पर ही चालक सोनू सिंह ने बसनही थानाध्यक्ष के समक्ष महुआ बाजार के कुछ स्थानीय लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया। लेकिन बसनही पुलिस वैसे लोगों से पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझी और थाना लौट गई। यह कहा जा रहा है कि सोनू सिंह थाना का वाहन भी चलाता है। पीड़ित चालक द्वारा मामले को लेकर थाने में आवेदन नही दिया गया है। बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.