Move to Jagran APP

छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने जिंदा जलाया, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही लड़की

गांव का ही एक मनचला लड़की को छेड़ता था औऱ एक दिन वह लड़की के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने लड़की को जिंदा जला दिया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 02:40 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 11:32 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने जिंदा जलाया, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही लड़की
छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने जिंदा जलाया, जिंदगी-मौत के बीच झूल रही लड़की
सहरसा [जेएनएन]। बिहार के सहरसा जिले के महिषी गांव में शुक्रवार सुबह एकतरफा प्यार में राकेश कुमार झा ने किशोर कुमार चौधरी की बेटी पूजा (17) को उसके घर में किरासन तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की।  घायल लड़की को इलाज के लिए पहले महिषी अस्पताल लाया गया। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया। लड़की की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
किशोर कुमार चौधरी पटना जीआरपी में नौकरी करते हैं। उनके दो पुत्र पटना में अपने पिता के साथ रहकर ही पढ़ाई करते हैं। तीन बेटियों में दो की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी पूजा अपनी मां के साथ घर में रहती है। परिजन ने बताया कि पड़ोसी मुन्ना झा का पुत्र राकेश कुमार अक्सर पूजा को तंग करता था।
लोकलाज के कारण लड़की के अभिभावक ने पुलिस के पास जाना उचित नहीं समझा। इन्होंने पूजा को ही समझाकर उसपर कुछ पाबंदियां लगा दीं। आरोपित के पिता मुन्ना कुमार झा भी बिहार सैन्य पुलिस में आरा में कार्यरत हैं।
लड़की की मां सुनीता देवी के अनुसार गुरुवार रात को 10 बजे के करीब आरोपित ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल किया था। उन्होंने लड़के को डांट पिला दी। इसके बाद आरोपित गुस्से में उनके घर पहुंच गया और दरवाजा तोडऩे की कोशिश की। इससे मां-बेटी दोनों बुरी तरह से डर गईं। शोर मचाने के बाद आरोपित वहां से भागा।
शुक्रवार सुबह सुनीता देवी मंदिर गई थीं। इसी बीच आरोपित घर में घुसकर पूजा से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने पूजा पर किरासन तेल छिड़ककर उसे जला दिया। महिषी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एनके सिन्हा ने बताया कि पूजा 60 फीसद जल चुकी है। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि घटना के पीछे राकेश झा, रौशन झा, राणा झा, छोटू झा, बेचन झा एवं किशुन झा का हाथ है।
गंभीर रूप से जली लड़की की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश कुमार
एसपी, सहरसा 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.