फ्लाईओवर बनाने के लिए बनाई मानव श्रृंखला
सहरसा। बिहरा बाजार के स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बिहरा-पटोरी बाजा
सहरसा। बिहरा बाजार के स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बिहरा-पटोरी बाजार में मानव श्रृंखला बनाकर बाजार को बचाने के लिए फ्लाईओवर बनाने का अनुरोध किया। मानव श्रृंखला में ग्रामीणों के अलावा व्यवसायी, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे।
बाजार में कतारबद्ध खड़े लोग वंदे मातरम का नारा लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि फ्लाईओवर ब्रिज बनाकर बिहरा-पटोरी बाजार को बचाया जा सकता है। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में पुलिस जवान पैदल मार्च करती रही। मानव श्रृंखला में शामिल लोग एक हाथ में तिरंगा और गले में तख्ती लटकाए हुए थे जिसमें मोदी-नीतीश चाचा हमें सड़क, घर के साथ विकास भी चाहिए आदि लिखा हुआ था। पूर्व पार्षद प्रवीण आनंद ने कहा कि एन एच - 327 ई के निर्माण के लिए नए सिरे से भूमि का अधिग्रहण के कारण यहां के लोग उजड़ सकते हैं। सरकार चाहे जितना मुआवजा दे दें, लेकिन विस्थापित होने वाले लोगों का व्यवसाय बंद हो जाएगा। फ्लाईओवर ब्रिज बनाकर बाजार को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाजार को बचाने के लिए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मानव श्रृंखला में पटोरी के मुखिया सुरेश चौधरी, सरपंच सोनी देवी, मो. शमीम, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, लखन ठाकुर, राम नारायण सिंह, मो. अनवर, शंभू सिंह, अशोक सिंह, उमेश प्रसाद समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे।