स्वतंत्रता सेनानी की विधवा को किया सम्मानित
सहरसा। सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के सितुआहा पंचायत के महादेव मठ गांव में स्वतंत्रता
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:13 AM (IST)
सहरसा। सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के सितुआहा पंचायत के महादेव मठ गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी नारायण सिंह की विधवा लक्ष्मी देवी को शुक्रवार को सलखुआ के नव पदस्थापित बीडीओ सह वरीय उप समाहर्ता सहरसा नीरज सिन्हा ने उनके घर पर सम्मानित किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जहां आवागमन का एकमात्र साधन नाव है। वहां बीडीओ नाव से पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया। बीडीओ ने शाल, पाग से सम्मानित करते हुए उन्हें एक पवित्र गीता की पुस्तक भेंट की। वहीं उन्होंने कहा कि मैं इनके लम्बी उम्र की ईश्वर से कामना करता हूँ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें