औकाही में विकास कार्यो की हुई शूटिग
सहरसा। प्रखंड के औकाही पंचायत में किये गए विकास कार्यों की शूटिग गुरुवार को की गई। विि
सहरसा। प्रखंड के औकाही पंचायत में किये गए विकास कार्यों की शूटिग गुरुवार को की गई। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने एवं आदर्श प्रस्तुति के लिए पंचायतीराज विभाग द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी ली गई। इस मामले में पंचायत के मुखिया रणधीर यादव से भी पंचायत संबंधित विस्तृत जानकारी ली गयी। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, जल-जीवन-हरियाली, मनरेगा, पेंशन आदि योजनाओं के बारे में तथा वैश्विक महामारी कोरोना, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी। इसके साथ-साथ योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर स्थानीय लोगों से जानकारी लेते हुए पूछताछ करते वीडियो शूट किया गया। वहीं इस दौरान विभाग के अधिकारी व कर्मी मीडियाकर्मियों से बचते रहे। इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया।