विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा: मोबाइल नंबर देने से मना करने पर युवती के घर में घुसकर मारपीट, पांच लोगों पर FIR दर्ज

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:12 PM (IST)

सहरसा के बनमाईटहरी में एक युवक ने मोबाइल नंबर न देने पर युवती और उसके परिवार के साथ घर में ...और पढ़ें

युवती के घर में घुसकर मारपीट(एआई जेनरेटेड तस्वीर)

युवती के घर में घुसकर मारपीट(एआई जेनरेटेड तस्वीर)

संवाद सूत्र, बनमाईटहरी (सहरसा)। मोबाइल नंबर देने से इंकार करने पर एक युवक द्वारा घर में घुसकर युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के पहलाम गांव के वार्ड संख्या 14 की है। मामले में पीड़िता की मां समतोलिया देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, गांव के जय कुमार शर्मा पिछले चार दिनों से पीड़िता की 18 वर्षीय पुत्री से जबरन मोबाइल नंबर मांग रहा था। नंबर देने से इनकार करने पर उसने धमकी दी थी। 

13 वर्षीय पुत्र के साथ लात-घूंसे से मारपीट

आरोप है कि तीन नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने परिजनों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान 13 वर्षीय पुत्र के साथ लात-घूंसे से मारपीट की गई, जबकि 16 वर्षीय पुत्री को पकड़कर खींचने और घायल करने का आरोप है।

पीड़िता के मुताबिक, डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं, चार नवंबर को पूजा के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों का पीएचसी बनमा ईटहरी में उपचार कराया गया।

पीड़िता ने जय कुमार शर्मा, उनकी पत्नी ममता देवी सहित पांच लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार साहनी ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सहरसा: लाखों की लागत से बना छठ घाट बदहाल, जलकुंभी और गंदगी से व्रती परेशान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।