बिजली में आत्मनिर्भर हुआ देश, विदेशों को दी जाती है सप्लाई: मंत्री
सहरसा। पावरग्रिड विद्युत उपकेन्द्र का शिलान्यास करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए
सहरसा। पावरग्रिड विद्युत उपकेन्द्र का शिलान्यास करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। पिछले साढ़े चार वर्षों में देश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो गया। एक लाख मेगावाट बिजली की उत्पादन की जा रही है। आवश्यकता से डेढ़ गुणा अधिक उत्पादन क्षमता होने के कारण बंगलादेश व नेपाल को भी भारत से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा के साढ़े चार वर्ष पहले देश के एक कोने से दूसरे कोने तक बिजली पहुंचाने के लिए ग्रिड नहीं था। इस सरकार में ग्रिड का जाल बिछाया गया। देश के हर कोने को कनेक्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले दो ग्रिड था। आज 11 ग्रिड है और आने वाले दिनों में छह ग्रिड और बनेगा। तीन ग्रिड चंदौती, सीतामढ़ी व सहरसा में शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बिहार के हर कोने तक 24 घंटे बिजली की सप्लाई की जा रही है। कहा कि देश में 3.60 करोड़ घरों में बिजली नहीं थी। आज महज कुछ राज्यों में चार लाख घरों तक बिजली नहीं पहुंची है वह भी 26 जनवरी से पहले कनेक्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब ट्रांसफार्मर जलने पर महीनों इंतजार नहीं करना पड़ता है। जलने के बाद तुरंत बदल दिया जाता है। लोड शे¨डग की समस्या भी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बिल की समस्या का समाधान हो रहा है। कैंप लगाकर इसमें सुधार किया जा रहा है। भविष्य में बिल की समस्या नहीं हो इसको लेकर प्रीपेड मीटर लगाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बिजली से ¨सचाई के लिए 15 हजार करोड़ का आवंटन किया गया है। आने वाले दिनों में कहीं भी डीजल पंपसेट नहीं दिखेगा। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार की सरकार में हुए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि अबतक ऐसा विकास कभी नहीं हुआ था।