अल्पसंख्यकों बेहतरी के लिए हाईटेक बनाए जा रहे मदरसा : उप मुख्यमंत्री
किशनगंज। कचरही मैदान दामलबाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शुशील कुमार
किशनगंज। कचरही मैदान दामलबाड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमने धर्म-जाति के नाम पर भेदभाव नहीं किया। समाज के हर वर्गों के लिए काम किया। बिहार में आठ हजार कब्रिस्तान में से छह हजार कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री प्रोत्शाहन राशी सिर्फ मैट्रिक पास करने वालों को नहीं दिया जा रहा है बल्कि अब मदरसा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्शाहन राशि दिया जा रहा है। फोकानिया एवं मौलवी में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को भी अब 10 हजार और 15 हजार प्रोत्शाहन राशि दिया जा रहा है। मदरसा को हाईटेक बनाया जा रहा है, 25 करोड़ की राशि मदरसा को हाइटेक बनाने के लिए दिया गया है। अब मदरसा में हॉस्टल होंगे, लाइब्रेरी और लैब होगा। यह पहला जिला होगा जहां सबसे पहले मदरसा हाईटेक यानी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस दौरान जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधानपार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम, ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम, भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर बैद, लोजपा जिलाध्यक्ष मो. कलीम उद्दीन, जदयू जिलाध्यक्ष बुलन्द अख्तर हासमी व अन्य मौजूद थे।