डीडीसी ने लिया सीएम के सभास्थल का जायजा
सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित सभा स्थल का जायजा विकास आयुक्त र
सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित सभा स्थल का जायजा विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने लिया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने मंच का भी जायजा लिया। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचकर उसकी स्थिति का जायजा लिया। बताते चलें कि जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार यादव के समर्थन में उच्च विद्यालय मैदान में मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव, लघु सिचाई मंत्री राम नारायण यादव, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना सहित अन्य ने क्षेत्र भ्रमण कर मुख्यमंत्री में शराब में आने का निमंत्रण दिया।