लोकसभा चुनाव को ले डीएम ने किया उड़नदस्ता टीम का गठन
सहरसा। आगामी लोकसभा चुनाव को सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी
सहरसा। आगामी लोकसभा चुनाव को सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शैलजा शर्मा द्वारा विभिन्न कोषांगों का गठन कर लिया गया है। इसी क्रम में निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के अन्तर्गत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता दल का गठन कर लिया गया है।
जिलाधिकारी के अनुसार 74 सोनवर्षा (अजा) विधासभा क्षेत्र में अंचलाधिकारी पतरघट, अंचलाधिकारी सोनवर्षा तथा अंचलाधिकारी बनमा इटहरी तथा पुलिस अवर निरीक्षक पतरघट उदय कुमार ¨सह, पुलिस अवर निरीक्षक सोनवर्षा कमलेश कुमार ¨सह, पुलिस अवर निरीक्षक बनमा इटहरी अशोक कुमार की टीम उड़नदस्ता दल के रूप में गठित की गई है। 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र में श्रम अधीक्षक सहरसा, अंचलाधिकारी सौरबाजार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कहरा के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सदर थाना कामाख्या नारायण ¨सह, पुलिस अवर निरीक्षक सौरबाजार फहिमुल्ला खां, पुलिस अवर निरीक्षक सदर थाना फिरोज खां की टीम उड़नदस्ता के रूप गठित की गई है। 76 सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सिमरीबख्तियारपुर, अंचलाधिकारी सलखुआ, पुलिस अवर निरीक्षक कनरिया ओपी केदारनाथ ¨सह, पुलिस अवर निरीक्षक सिमरीबख्तियारपुर सुंदरकांत झा, पुलिस अवर निरीक्षक सलखुआ रामव्रत प्रसाद क टीम का गठन उड़नदस्ता दल के रूप में किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार डीएम ने वीडियो सर्विलांस टीम का भी गठन कर लिया गया है। डीएम के आदेशानुसा 74 सोनवर्षा विधाससभा क्षेत्र में बीडीओ सोनवर्षा, बीडीओ पतरघट व बीडीओ बनमा इटहरी की टीम वीडियो सर्विलांस टीम के रूप में काम करेगी। 75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र में बीडओ कहरा, बीडीओ सौर बाजार व कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहरसा, 76 सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सिमरीबख्तियारपुर, बीडीओ सिमरीबख्तियारपुर व बीडीओ सलखुआ की टीम तथा 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र में बीडीओ नवहट्टा, बीडीओ महिषी तथा बीडीओ सत्तरकटैया को सर्विलांस टीम के रूप में गठन किया गया है।