डीएम ने लिया धान कटनी का जायजा
सहरसा। शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने सत्तरकटैया प्रखंड के शाहपुर पंचायत में
सहरसा। शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने सत्तरकटैया प्रखंड के शाहपुर पंचायत में किसान अमीन अकबर के खेत खसरा नंबर 339 में लगी धान फसल की क¨टग करायी। खेत में राजेन्द्र मंसूरी किस्म का धान लगा हुआ था। इस खेत का चुनाव सांख्यिकी निदेशालय, पटना द्वारा किया गया था। जिला पदाधिकारी की मौजूदगी में जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद ¨सह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद, परामर्शी डॉ. मनोज कुमार द्वारा 10 गुना 5 मीटर में लगी धान फसल की चिन्हित कर घेराबंदी की गई तथा लगी धान की फसल की कटाई कर तैयार किया गया। जिला पदाधिकारी के सामने ही कटे हुए धान का वजन कराया गया। जिसमें 14.25 किलोग्राम धान की मापी की गयी। खेत में धान का औसत उपज साढ़े अठाइस ¨क्वटल प्रति हेक्टेयर का अनुमान अधिकारियों ने लगाया। उपज पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार , दिलीप रजक, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन, कृषि समन्वयक रविन्द्र कुमार , रंजीत कुमार , किसान सलाहकार धीरेन्द्र कुमार , किसान अमीन अकबर आदि मौजूद थे।