पुराने सीओ को विदाई, नए का स्वागत
सहरसा। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को सीओ का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें निवर्तमान
सहरसा। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को सीओ का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें निवर्तमान सीओ अनन्त कुमार को भावभीनी विदाई दी गई तथा नये सीओ डॉ.सुनील कुमार का स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता बीडीओ दीपक राम ने किया।
उन्होंने कहा कि हर विदाई का क्षण दुखदायी होता है। आज पूर्व अंचलाधिकारी अनंत कुमार विदा करने से सभी लोग दुखी हैं। लेकिन स्थानांतरण तो हम सभी का होना है। उन्होंने सीओ अनन्त कुमार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। नवपदस्थापित सीओ डॉ सुनील कुमार ने कहा कि निवर्तमान सीओ द्वारा सेवा काल में किये गये कार्यों को आम जनता के विश्वास पर आगे बढाने का प्रयास करुंगा।
स्थान्तरित सीओ ने कहा कि अगर निष्ठा एवं समर्पण हो तो सभी कार्य सहज हो जाता है। उन्होंने कहा कि
पदाधिकारी, कर्मी व आमलोगों का कार्य और दायित्व निर्वहन में मिला सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता है। विदाई समारोह को अंचल निरीक्षक अनिल मिश्र. ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार, प्रधान सहायक रणबिजय झा, बिलास बैठा, मो.अयूब, अभिषेक कुमार अशोक सिंह, सुनील गवास्कर, संतोष सहित अन्य मौजूद थे।