बिहार में सरकारी कामकाज में निजी ई-मेल और नंबर पर बैन की तैयारी, आधिकारिक e-mail इस्तेमाल करने का निर्देश
वित्त मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों और कर्मियों को निजी मेल आईडी व मोबाइल नंबर के बजाय केवल आधिकारिक ईमेल और सरकारी मोबाइल नंबर का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। सरकारी अधिकारी और कर्मियों को सरकारी कामकाज में निजी मेल आईडी व मोबाइल नंबर का उपयोग पर पाबंदी लगाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर मुख्य सचिव, कोषांग को पत्र भेजा है।
खासकर राशि निकासी व जमा करने के लिए निजी मेल आईडी और मोबाइल नंबरों के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा है। इस पर वित्त विभाग के विशेष सचिव ने राज्य मुख्यालय से लेकर जिले तक के आला अधिकारी को अनुपालन हेतु फरमान जारी किया है।
वित्त विभाग ने अब सिर्फ वैसे ई-मेल का उपयोग करने को कहा है जो सरकारी डोमेन का हो। मोबाइल नंबर भी सरकारी हो। इसका समय-समय पर सत्यापन भी किया जाएगा।
गैर आधिकारिक ई-मेल किया जाएगा प्रतिस्थापित
अब सभी सरकारी खातों के लिए सिर्फ अधिकारिक सरकारी डोमेन की ई-मेल आइडी ही बैंक खाते में दर्ज किए जाने की बात कही गई है । गैर अधिकारिक या व्यक्तिगत ई-मेल आइडी की समीक्षा करते हुए शीघ्र सरकारी आइडी से प्रतिस्थापित करने को कहा गया है।
रजिस्टर्ड संपर्क रिकॉर्ड का समय-समय पर सत्यापन किया जाएगा ताकि धोखाधड़ी की आशंका पूरी तरह समाप्त हो सके।
यह भी पढ़ें- भोजपुर-बक्सर MLC चुनाव में ट्विस्ट: दूसरी वरीयता के वोटों की हो रही गिनती, पहली वरीयता में RJD आगे
यह भी पढ़ें- नाव से पप्पू यादव पहुंचे भागलपुर, उठाया सवाल- विक्रमशिला पुल जर्जर होने की सूचना के बावजूद मरम्मत क्यों नहीं हुई?
