यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुरे फंसे लड़की के कमरे में घुसे दो युवक, परिजनों ने खूंटे से बांधकर पीटा
बिहार के सहरसा में दो युवक एक नाबालिग के कमरे में घुस गये थे। इस बात की भनक जब परिजनों ...और पढ़ें

सहरसा [जेएनएन]। बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात एक नाबालिग लड़की के कमरे में घुसे दो मनचलों को पकड़कर ग्रामीणों ने खूंटे से बांधकर पीटा। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, लड़की की मां ने दो युवकों पर छेडख़ानी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, दो युवक रूपेश कुमार पासवान एवं शेखर चौधरी ने देर रात सो रही नाबालिग लड़की के कमरे में घुसे थे। उसी दौरान ठोकर लगने से बर्तन गिरने की आवाज सुन उसकी मां की नींद खुल गई। दोनों को देख उसने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे पड़ोस के लोग जमा हो गए।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवती को अगवा कर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस
लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और खूंटे से बांध जमकर पिटाई की। उधर थानेदार सुमन कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर दोनों युवक को थाना लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग का लगता है।
