बालक हत्याकांड में एक गिरफ्तार
सहरसा। शनिवार की रात 10 वर्षीय बालक सत्यम कुमार की हुई हत्या मामले में मृतक के पिता दीपक
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 05:41 PM (IST)
सहरसा। शनिवार की रात 10 वर्षीय बालक सत्यम कुमार की हुई हत्या मामले में मृतक के पिता दीपक कुमार यादव के फर्द बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले में महानंद यादव, प्रशांत कुमार, सुशांत कुमार, विनोद यादव, सनोज यादव, पप्पू यादव, लालो यादव समेत आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। बयान में कहा है कि भूमि विवाद को लेकर पूर्व में भी गोलीबारी की गई थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मामला में पुलिस ने एक नामजद लालो यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि जमीनी विवाद में स्थानीय थाना क्षेत्र के रखोता गांव में शनिवार की देर रात 10 वर्षीय बालक को सुप्तावस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें