जिला प्रशासन ने जारी किया उवर्रक की दर
सहरसा। जिला प्रशासन ने उर्वरक का खुदरा मूल्य जारी करते हुए कहा कि हर हाल में इसी की
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 12:17 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 12:17 AM (IST)
सहरसा। जिला प्रशासन ने उर्वरक का खुदरा मूल्य जारी करते हुए कहा कि हर हाल में इसी कीमत पर किसानों को उर्वरक देना पड़ेगा। नहीं देने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार यूरिया का 50 किलो का बैग- 295 रूपये, यूरिया का 45 किलो का बैग 266 रूपये, डी.ए.पी. का 50 किलो का बैग 1450 रूपये, पोटाश का 50 किलो का बैग 950 रूपये, एन.पी.के. 12:32:16 (इण्डोरमा) का 50 किलो का बैग 1400 रूपये, एन.पी.के. 12:32:16 (पी.पी.एल.) का 50 किलो का बैग 1360 रूपये, ¨सगल सुपर फॉस्फट 50 किलो का बैग 425 रूपये, एन.पी.एस. 20:20:0:13 50 किलो का बैग 1105 रूपये से अधिक कीमत नहीं वसूली जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें