टेंपो की चपेट में आने से बालक की हुई मौत
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के तुनियाही चौक के समीप सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में एक अनियंत्रित टे
सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के तुनियाही चौक के समीप सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग में एक अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से सात वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बिहरा थाना पुलिस ने टेंपो जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, तुनियाही निवासी मो. कलाम के साथ वर्षीय पुत्र मो. इस्ताक तुनियाही चौक के समीप सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बिहरा की ओर तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित टेंपो ने ठोकर मार दिया। घटना में बालक गंभीर जख्मी हो गया। घटना के बाद भाग रहे टेंपो समेत चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर घटना की सूचना बिहरा थाना को दिया। यह सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद झा घटनास्थल पहुंचे ओर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।