पंचायत चुनाव में शिरकत करेगी आप : संजीव
सहरसा। आम आदमी बिहार में अपने विचारों से आमलोगों को अवगत कराकर संगठन मजबूत करेगी और
सहरसा। आम आदमी बिहार में अपने विचारों से आमलोगों को अवगत कराकर संगठन मजबूत करेगी और चुनावी राजनीति में उतरेगी। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी सर्मथकों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
उक्त बातें दिल्ली राज्य स्थित बुरारी के विधायक सह आप के बिहार प्रभारी संजीव कुमार झा ने सहरसा परिसदन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में एक ऐसी पार्टी है जो राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। इसके साथ पंजाब में भी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका का निर्वहन कर रही है। सूरत में भी काफी मजबूत स्थिति में है। दिल्ली सरकार के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल की दिल्ली में ही नहीं बल्कि देश-विदेश के लोगों ने भी सराहा जा है। कहा कि दिल्ली की शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है। बिजली, पानी की सुविधाएं पहले से काफी अच्छी हुई। बस में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराया गया। कहा कि दिल्ली में सरकारी स्कूल की व्यवस्था प्राइवेट से भी बेहतर है। दिल्ली के मोहल्लें में क्लीनिक व अस्पतालों में मुफ्त इलाज दवाइयां एवं जांच होती है। यही कारण है कि देश के अन्य राज्यों में भी अरविद केजरीवाल को विकल्प के रूप में लोग देखने लगे हैं। मधुबनी निवासी विधायक ने कहा कि दिल्ली में जो बिहार के लोग रहते हैं उनका मानना है कि दिल्ली मॉडल बिहार में भी लागू होना चाहिए एवं बिहार में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बननी चाहिए। इसी क्रम में सहरसा में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की योजना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि बिहार में विधि-व्यवस्था की हालत बेहद ही चिताजनक है। हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कार में काफी वृद्धि हुई है। वहीं स्कूल-अस्पताल आदि की की हालत भी ठीक नहीं है। बिहार में विकास के नाम पर नारियल तो खूब फूटता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। कहा कि पार्टी जहां पंचायत चुनाव में सक्रिय होगा, वहीं अस्पताल, बिजली, सड़क, पानी, रोजगार, भ्रष्टाचार सहित मैथिली के विकास के लिए सिस्टम के अंदर तथा सड़क पर संघर्ष तेज करेगा। मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष अमृत राज, रजनीश कुमार सिंह, विशाल पचेरिया, विजय कुमार गुप्ता, नवल किशोर सिंह, जीवन कुमार वर्मा, रविन्द्र कुमार, अब्दुल रेहान, राजू, अक्षय कुमार झा आदि मौजूद रहे।