Move to Jagran APP

Bihar News : 8 महीने की बच्ची और उसकी मां की हत्या, शव को छिपा भाग गया पिता

Bihar News- बिहार के सहरसा जिले में एक विवाहिता के बाबुल (पिता) ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दमाद और उसके घर वालों ने मिलकर बेटी और उसकी दूधमुंही आठ माह की बच्ची की हत्या कर दी है। उसके शव को छिपाकर सभी फरार हो गए हैं।

By Kundan SinghEdited By: Shivam BajpaiPublished: Fri, 07 Oct 2022 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 05:19 PM (IST)
Bihar News : 8 महीने की बच्ची और उसकी मां की हत्या, शव को छिपा भाग गया पिता
Bihar News : पिता ने लगाए संगीन आरोप।

संवाद सूत्र, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): सलखुआ थाना अंतर्गत भेलवा गांव में एक आठ माह के बच्ची व उसकी मां की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता ने थाने में इसकी शिकायत की है। घटना के बाद विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गये। विवाहिता व बच्चे का शव बरामद नहीं हो पाया है।

loksabha election banner

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा गांव के भोगी यादव के पुत्र रामदेव यादव ने बताया कि उनकी पुत्री रानी देवी की शादी दो वर्ष पहले 2022 में भेलवा गांव के नकछेदी यादव के पुत्र सुबोध यादव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।इस बीच एक पुत्री हुई। पुत्री होने के बाद पति सुबोध यादव व उसके स्वजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार मारपीट भी की गई।

पांच अक्टूबर को पति के अलावा प्रमोद यादव, प्रभु यादव, दिलकुश यादव, सुनीता देवी, रिंकु देवी एवं पुत्री की सास ने उनकी पुत्री व उसके बच्चे नेहा कुमारी की हत्या कर शव को गायब कर दी। उन्होंने बताया कि जब जानकारी मिली तो अगले दिन भेलवा गांव गए तो पुत्री के ससुराल के सभी लोग फरार थे। सलखुआ थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। विवाहिता के स्वजन आए थे। ससुराल वाले सभी लोग फरार हैं। मामले की छानबीन की जा रह है।

घर के सामने से युवक गायब 

संसू, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा): बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार से एक युवक के गायब होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता पुरानी बाजार वार्ड संख्या 18 के ललन कुमार जायसवाल ने बख्तियारपुर थाना में अवेदन देकर इसकी जानकारी दी है। थाना में दिए आवेदन में युवक के पिता ने कहा है कि उनका पुत्र अमिष कुमार पांच अक्टूबर की रात आठ बजे पुरानी बाजार स्थित अपने घर के पास से ही गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। गायब युवक की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.