बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक कर रहे नरेश
अमरेन्द्र, सहरसा भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के सेवानिवृत वैज्ञानिक डॉ. नरेश झा विज्ञान के प्रत
अमरेन्द्र, सहरसा
भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई के सेवानिवृत वैज्ञानिक डॉ. नरेश झा विज्ञान के प्रति पूरी तरह समर्पित है। बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक कर उन्हें खेल-खेल में विज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं।
---
घर पर ही बनाया प्रयोगशाला
वैज्ञानिक डॉ. झा अपने घर पर ही प्रयोगशाला बनाया है। पटुआहा निवासी झा के छोटे से प्रयोगशाला में कई प्रकार की मशीनें लगी हुई है और खुद भी रिसर्च करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि खेल-खेल में विज्ञान की शिक्षा देने के लिए गांव के बच्चों को जोड़ा गया था। लेकिन, बाहर रहने के कारण इसमें बाधा आयी। वैसे बालिका विद्यालय व अन्य निजी व सरकारी विद्यालय के बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रायोगिक जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी आगामी योजना है कि एक साइंस क्लब बनाया जाय जिसमें प्रयोग करने आने वाले बच्चों को कैमिकल व अन्य मामूली खर्च पर विज्ञान की तमाम पहलुओं की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे फिलहाल घर पर आते हैं जिन्हें कई जानकारियां दी जाती है। ताकि वो विज्ञान को आसान समझे। उन्होंने कहा कि वो बच्चों को बताते हैं कि रसायन सिर्फ कहानी है। और किस तरह कहानी है इसकी भी जानकारी देते हैं। पंचायत के मुखिया मुकेश झा कहते हैं कि इनका प्रयास काफी सराहनीय है।