सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
??? ???? ??????? ?? ?????? ???? ??? ?? ????? ???? ?? ???? ?????? ??? ??? ?????? ???? ?? ???? ??? ??? ?? ?? ???? ???? ???? ?? ??? ?? ?? ? ???? ????????? ????? ?????? 18 ???? ?????? ???? ??????? ?? ?????? ???? ?? ?????? ??? ????? ?? ?? ?? ????? ??? ?? ??? ??????? ??????? ??? ??????????? ??? ????? ?? ???? ?????
रोहतास । नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड के सुअरा गांव के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक सत्येंद्र कुमार गुप्ता 18 वर्ष रोहतास थाना क्षेत्र के थुम्हा गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने बताया कि सत्येंद्र बाइक से रात में डेहरी की ओर जा रहा था। इसी बीच वह सुअरा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। रोहतास थाना के थुम्हा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार गुप्ता की मौत हो गई। बताया कि परिजनों ने लिखित प्राथमिकी में बताया कि 23 अगस्त को घर से बिना बताए सत्येंद्र कुमार निकले थे। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को मध्य रात्रि में वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया।