मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया करतब
प्रखंड के शिवोंबहार पंचायत के गोठानी गांव में भगवान कृष्ण के छठिहार को ले ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:29 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:29 PM (IST)
रोहतास। प्रखंड के शिवोंबहार पंचायत के गोठानी गांव में भगवान कृष्ण के छठिहार को ले नवयुवक संघ के सदस्यों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में अपना करतब दिखाया। संघ के सचिव हरिश्चंद्र ¨सह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं ने पहले गांव का भ्रमण कर परंपरानुसार लाठी डंडे के साथ अपना करतब दिखाया। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय गोठानी परिसर में आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके लिए आयोजक मंडल द्वारा पुरस्कार भी रखा गया था। कई प्रयासों के बाद आदित्य सरस्वती नवयुवक संघ के युवाओं ने मटका फोड़ कर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। मौके पर रितेश राज, पप्पू ¨सह, मनोज ¨सह, इंदल पासवान, मुकेश ¨सह, श्री पति पासवान, सरोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें