रोहतास के दिनारा में प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर में चोरी, माता का सोने का मुकुट और हार ले गए चोर
रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर भलूनी में शनिवार देर रात चोरी हुई।
-1795317980838_m.webp)
रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड स्थित यक्षिणी भवानी धाम भलूनी में चोरी की घटना के बाद पहुंचे सुरक्षाकर्मी। (जागरण)
HighLights
यक्षिणी भवानी मंदिर भलूनी में देर रात चोरी।
चोरों ने सोने का मुकुट, हार चुराया।
सीसीटीवी डीवीआर क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी।
संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास)। रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध यक्षिणी भवानी मंदिर भलूनी में शनिवार की देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। माता का सोने का मुकुट, हार समेत कई सामानों की चोरी हुई है। सीसीटीवी का डीवीआर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।