Move to Jagran APP

लेखनी कटनी हस्ते, चित्रगुप्त नमोस्तुते ..

रोहतास। जिले में चित्रांश परिवारों ने शुक्रवार को अपने अराध्य देव चित्रगुप्त महाराज की विधि विधान से

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 05:18 PM (IST)
लेखनी कटनी हस्ते, चित्रगुप्त नमोस्तुते ..
लेखनी कटनी हस्ते, चित्रगुप्त नमोस्तुते ..

रोहतास। जिले में चित्रांश परिवारों ने शुक्रवार को अपने अराध्य देव चित्रगुप्त महाराज की विधि विधान से पूजा की। शहर के आलमगंज व कुराईच स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा कई लोगों ने अपने घरों में भी पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर चित्रांश परिवर से जुड़े लोग मषी भाजन सन्युक्तश्चरसि त्वं महीतले, लेखनी कटनी हस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते मंत्र से कलम व दावात की पूजा कर लेखन कार्य से विरत रहे।

loksabha election banner

स्थानीय बाल विकास विद्यालय के मैदान में अखिल भारतीय लेखनी समाज की ओर से सामूहिक पूजा आयोजित की गई। समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में महर्षि अंजनेश, गोरखनाथ विमल, रतन श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे। महर्षि अंजनेश,ने कहा कि चित्रगुप्त महाराज सबके कर्मों का लेखा-जोखा रहने वाले देव हैं। कलम व दावात हर किसी के जीवन का अहम पहलू रहा है। कलम से ही मनुष्य अपने भाग्य का निर्माण करता है। इस अवसर पर आरती व जागरण कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। शाम में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

वहीं आलमगंज मुहल्ला के चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ परिवारों ने परंपरागत तरीके से थाल में प्रसाद ले चढ़ाया। कोठाटोली मुहल्ले से जुलूस के साथ विशेष प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं कायस्थ विकास परिषद द्वारा कुराईच महावीर मंदिर परिसर में स्थित चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक पूजा की गई। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरती व लंगर का आयोजन किया गया। विशेष पूजा में वार्ड पार्षद सोनू ¨सहा, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, राकेशचंद्र ¨सहा, अश्विनी कुमार ¨सहा उर्फ चंदन, अरूण कुमार ¨सहा, पोखन लाल, मनोज कुमार ¨सहा, मिथलेश कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमर, अमरेंद्र कुमार, विजय कुमार ¨सहा, समरेश कुमार, रामाशंकर श्रीवास्तव, गोल्डी सुमन, सुजित, आरती ¨सहा, विभा ¨सहा, कंचन ¨सहा, अंजनी कुमार, राजेश कुमार ¨सहा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, शंकर ¨सहा समेत अन्य शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.