कुश्ती में जिले के पहलवानों ने लहराया परचम
औरंगाबाद। जिले के पहलवानों ने गया में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में परचम लहराया
औरंगाबाद। जिले के पहलवानों ने गया में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में परचम लहराया है। महिला पहलवान रिचा कुमारी ने 53 किलोग्राम में रजत पदक जीती है। विवेक कुमार ने 72 किलोग्राम एवं अभिषेक कुमार ने 67 किलोग्राम भार में रजत पदक हासिल किया है। सौरभ कुमार ¨सह ने 97 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में सफल पहलवानों के सम्मान में रविवार को इंडोर स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सांसद सुशील कुमार ¨सह ने पहलवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिले में कुश्ती के लिए कोई जगह नहीं है फिर भी यहां के पहलवान राज्य व देश स्तर पर बेहतर कर रहे हैं यह जिले के लिए गौरव की बात है। पहलवानों को देश व विदेश स्तर पर बेहतर करने की बात कही। कहा हमसे जो मदद होगी करूंगा। सांसद ने कहा कि जिले के कोई भी प्रतिभागी किसी भी क्षेत्र में मेडल हासिल करते हैं तो जिले का नाम रोशन होता है। पहलवानों के लिए जगह उपलब्ध कराने की बात कही। पोइवां पंचायत की पंसस अनीता देवी, रोटरी क्लब के सचिव अजीत चंद्रा ने संबोधित कर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष कामदेव ¨सह, जब्बर ¨सह, राकेश पाठक, भाजपा नेता अप्पू कुमार, शिक्षक विनोद कुमार ¨सह मौजूद रहे। संचालन कोच उदय पहलवान ने किया। कहा कि सुविधा न होते हुए भी जिले के पहलवान देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।